आंगन मिलन सेवा सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों का सम्मान

खरवानी बड़े में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी

खरवानी बड़े। ग्राम खरवानी बड़े स्थित आंगनबाड़ी भवन में “आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा दीदियों एवं सहायिकाओं के योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान रागिनी केशरवानी. जिला भाजपा महामंत्री मंडल अध्यक्ष योगेश पटेल, सुदर्शन चौहान, प्रमोद ठाकुर, जनपद सदस्य अंजू पटेल, ऋषिकेश पटेल, जनपद सदस्य श्रीमती सुशीला सीताराम साहू, ग्राम पंचायत सरपंच टीसी संतोष पटेल ओमप्रकाश जी खेमलाल पटेल जी सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर चंचल ठाकुर, शहरी क्षेत्र की सुपरवाइजर,, कार्यकर्त्ता गीता गुप्ता एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

27 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

कार्यक्रम में करीब 27 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने उनके सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि गांव-गांव में घर-घर जाकर माताओं एवं बच्चों तक स्वास्थ्य, पोषण और शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

हरिहर जायसवाल ने योजनाओं की जानकारी साझा की

मुख्य अतिथि हरिहर जायसवाल ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देना स्वस्थ समाज के निर्माण की पहली सीढ़ी है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने पर जोर दिया।

मुनगा पौधारोपण के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता को लेकर सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुनगा पौधे का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद “भारत माता की जय” के जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

📍 जनहित न्यूज़ | सारंगढ़-बिलाईगढ़

Author Profile

Shubham Jaiswal
Shubham Jaiswal
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *