ग्राम बोंदा में श्रीमद्भागवत कथा एवं नवरात्रि दुर्गा पूजन का भव्य आयोजन

वृंदावन की कथावाचिका अर्चना देवी के मुखारविंद से श्रद्धालु कर रहे कथा का रसपान, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल

बोंदा। ग्राम पंचायत बोंदा में श्रीमद्भागवत कथा एवं नवरात्रि दुर्गा पूजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन से पधारी कथावाचिका अर्चना देवी द्वारा सुंदर एवं भावपूर्ण शैली में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्री हरिहर जायसवाल, भाजपा महामंत्री श्री मिलन साहू एवं भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री दिलीप साहू शामिल हुए। उन्होंने कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

कथा वाचन के दौरान भगवान की महिमा, भक्ति और धार्मिक प्रसंगों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन-कीर्तन के दौरान भक्तगण भक्ति में झूम उठे। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

जनहित न्यूज़
जनहित की बात, जन-जन के साथ।

Author Profile

Shubham Jaiswal
Shubham Jaiswal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *