आंगन मिलन सेवा सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व साहिकाओ की सम्मान

सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

घोठला बड़े। आंगनबाड़ी भवन घोठला बड़े में “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सेवाभावी कार्यों को सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय जी शामिल हुए। उनके छोटे से छोटे कार्यक्रम में भी शामिल होकर क्षेत्रवासियों के बीच अपनी सहभागिता निभाने पर उपस्थित लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया।

30 से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों का सम्मान

कार्यक्रम में लगभग 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीदियों के साथ सुपरवाइजर, आशा दीदी एवं सहायिका दीदियां उपस्थित रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों एवं माताओं तक स्वास्थ्य, पोषण और शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में उनकी भूमिका की सराहना की गई।

प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में श्री संजय भूषण पांडे जी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल, मंडल अध्यक्ष योगेश पटेल, प्रमोद ठाकुर एवं ग्राम पंचायत सरपंच सुदर्शन चौहान सहित अन्य वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। वक्ताओं ने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता पर जोर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा जनजागरूकता से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों ने सेवा, स्वास्थ्य, पोषण और जनजागरूकता के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजन्ती लहरे, जनपद सदस्य श्रीमती अंजू ऋषिकेश पटेल, क्षेत्र के जनपद सदस्य योगेश पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, दिलीप साहू, खेमसागर जायसवाल, कामता पटेल, सदन चौहान, सालर मल्दा मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता तथा ग्राम पंचायत सरपंच श्री सुदर्शन चौहान सहित आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती अंजू ऋषिकेश पटेल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा दीदियों का सम्मान किया गया।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के पश्चात मुनगा के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश दिया गया। अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया!

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, सहायिका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

— जनहित मीडिया, सारंगढ़-बिलाईगढ़

Author Profile

Shubham Jaiswal
Shubham Jaiswal
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *