दमदमा में माँ दक्षिण काली पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद*

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि हुए शामिल, क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

सारंगढ़। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के ग्राम दमदमा स्थित नरसरी के सामने पहाड़ी पर स्थापित जय माँ दक्षिण काली मंदिर में कोठीखोल माँ दक्षिण काली पूजा महोत्सव का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक आयोजित धार्मिक महोत्सव में पूजा-अर्चना, चण्डीपाठ, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

इस पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय ने माँ दक्षिण काली के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोदरा सिदार, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति डॉ. हरिओम जायसवाल, भाजपा नेता श्री मनोहर पटेल, ग्राम पंचायत दमदमा के सरपंच श्री जफो पटेल, सरपंच श्री मोहन पटेल, श्री शैल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि “हमारी धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपराएँ ही भारतीय समाज की वास्तविक शक्ति हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव, आपसी भाईचारे एवं आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

श्री पाण्डेय ने कहा कि “माँ दक्षिण काली की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। हमारे गाँवों में सुख, शांति, समृद्धि एवं आपसी प्रेम का वातावरण बना रहे, यही मेरी प्रार्थना है। जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।”

इस भव्य धार्मिक आयोजन में ग्राम दमदमा सहित आसपास के विभिन्न गाँवों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माँ दक्षिण काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सरस्वत कोठीखोल बारी एवं ग्राम दमदमा के समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने आयोजन समिति, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं एवं समस्त श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

Author Profile

Shubham Jaiswal
Shubham Jaiswal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *