आंगन मिलन सेवा सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा दीदियों का सम्मान

कपरतुँगा के आगनबाड़ी मे कार्यक्रम आयोजित, सेवा संकल्प अभियान के तहत योजनाओं की दी गई जानकारी

🙏 ग्राम कपरतूँगा स्थित आंगनबाड़ी भवन में “आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम कपरतूँगा आगनबाड़ी मे आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में जागरूकता बढ़ाना मुख्य उदेश्य रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष योगेश पटेल, मंडल प्रवक्ता सुदर्शन चौहान, प्रमोद ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू पटेल, ऋषिकेश पटेल, जिला भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के सदस्य ठाकुर राम निषाद , ग्राम पंचायत सरपंच घनश्याम पटेल, डोमाडीह सरपंच रुपधर चौहान, कपड़दूंगा हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उत्तम जी, महिला बाल विकाश विभाग के सुपरवाइजर चंचल ठाकुर मेडम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा दीदियां मौजूद रहीं।

प्रधानमंत्री की योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष योगेश पटेल तथा वक्ताओं प्रमोद ठाकुर और सुदर्शन चौहान ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों के बीच साझा की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों द्वारा गांव-गांव में स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

हरिहर जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान की बताई भूमिका

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल ने उपस्थित सम्मानित अतिथियों का आशीर्वाद लेते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों का सम्मान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “मां और बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण से ही स्वस्थ समाज की नींव रखी जाती है।”

उन्होंने गर्भावस्था से लेकर बच्चों के जन्म, पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा तक शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और माताओं के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका इस व्यवस्था में महत्वपूर्ण है।

सभापति जायसवाल ने अपने संबोधन में महिलाओं एवं गरीब परिवारों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिनमें स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, उज्ज्वला योजना, आवास सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को उसका लाभ दिलाना सामूहिक जिम्मेदारी है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता पर जोर

कार्यक्रम में बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों को उनके सेवाभावी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांवों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और जागरूकता के क्षेत्र में इन कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उत्तम जी की अगुवाई में सुचारू रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा, स्वास्थ्य, पोषण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. कार्यकम के पश्चात मुनगा पेड़ लगा कर वतावरण अनुकलित से बचाव हेतु भारत माता की जयकारा बोलकर समापन किया गया

— जनहित न्यूज़,सारंगढ़ बिलाईगढ़

Author Profile

Shubham Jaiswal
Shubham Jaiswal
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *