दानसरा से बरमकेला तक सड़क जर्जर, गड्ढों से जूझ रहे राहगीर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
माधोपाली, बंधापाली चौक, आरएसएम हॉस्पिटल और माल्दा बाजार चौक सहित कई स्थानों पर सड़क की हालत बेहद खराब, दीपावली के बाद मरम्मत कराने की मांग।
सारंगढ़-बिलाईगढ़। लोक निर्माण विभाग (PWD) सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत दानसरा से बरमकेला तक जाने वाली सड़क की हालत दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे आवागमन करने वाले आम नागरिकों, दोपहिया वाहन चालकों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग पर सबसे ज्यादा खराब स्थिति माधोपाली, माधोपाली से पहले पुल के पास, बंधापाली चौक, आरएसएम हॉस्पिटल के समीप, माल्दा बाजार चौक तथा जंगल के अंदर वाले हिस्से में बनी हुई है। इन स्थानों पर सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चालकों को काफी सावधानी से आवागमन करना पड़ता है।
बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने तथा अन्य वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, मरीज एवं अन्य नागरिक आवागमन करते हैं।
दीपावली के बाद तत्काल मरम्मत कराने की मांग
जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए मांग की है कि दीपावली पर्व के पश्चात दानसरा से बरमकेला तक सड़क का तत्काल निरीक्षण कराया जाए तथा विशेष रूप से चिन्हित खराब स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।
उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आम नागरिकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग को शीघ्र पहल करनी चाहिए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले सड़क की स्थिति सुधारी जा सके।
अब देखना होगा कि लोक निर्माण विभाग इस जनसमस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और दीपावली के बाद सड़क सुधार की दिशा में कब तक ठोस कार्रवाई करता है।
इस विभाग के अधिकारी से यह भी मांग है जनहित में की डामरीकरण किया जावे अन्यथा कंक्रीट व डस्ट तुरंत बाहर हो जाता है
Author Profile

Latest entries
SARANGARH - BILAIGARHNovember 10, 2026दमदमा में माँ दक्षिण काली पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद*
BlogNovember 8, 2026
BlogNovember 8, 2026
SARANGARH - BILAIGARHNovember 8, 2026
