ठेलकाभाठा के ग्रामीणों ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगने पर जिला पंचायत सभापति के प्रति जताया आभार 💐💐
सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम ठेलकाभाठा में बिजली समस्या के समाधान के लिए 63 केवीए के स्थान पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में आज ग्राम ठेलकाभाठा के गोलू मैत्री, भिशम मैत्री, खिलेश मैत्री, राजेश मैत्री, दिकपाल मैत्री, देव कुमार मैत्री,ग्रामीण एवं ग्रामवासी जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल के पास पहुंचकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने बिजली समस्या के निराकरण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों से मिले इस सम्मान पर जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी ग्रामवासियों का आभार माना।
इस अवसर पर सभापति ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। क्षेत्र के किसी भी गांव में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं हों, उनके निराकरण के लिए सभी को मिलकर आगे आना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनहित के कार्यों में वे सदैव सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
ग्रामीणों द्वारा मिले सम्मान से अभिभूत सभापति ने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उन्हें जनसेवा के कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
जनहित में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के आपसी सहयोग से समस्याओं का समाधान संभव है।

Author Profile

Latest entries
SARANGARH - BILAIGARHNovember 10, 2026दमदमा में माँ दक्षिण काली पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद*
BlogNovember 8, 2026
BlogNovember 8, 2026
SARANGARH - BILAIGARHNovember 8, 2026
