नवरात्रि में जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल ने किया मां दुर्गा के दर्शन, क्षेत्रवासियों से की भेंट-मुलाकात

सारंगढ़-बिलाईगढ़। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल ने अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में स्थापित मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान सभापति हरिहर जायसवाल ने विभिन्न ग्रामों में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में शामिल होकर दुर्गा समिति के सदस्यों, युवा समितियों, माता-बहनों एवं ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्रीय युवाओं और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा सभी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इन ग्रामों में पहुंचे सभापति

नवरात्रि भ्रमण के दौरान हरिहर जायसवाल ने ग्राम नवरंगपुर,फर्सवानी, टिमरलागा नाथालदाई,खर्री, नावाडीह, ठाकुरदिया, कपिस्दा, मल्दा, बुदेली, झीलगीटार, गोड़ा, बघनपुर एवं माधोपाली सहित विभिन्न ग्रामों में स्थापित मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आयोजन समितियों व ग्रामवासियों से मुलाकात की।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं साथियों की रही उपस्थिति

इस भ्रमण के दौरान सालर-मल्दा मंडल महामंत्री मिलन साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, अभिषेक साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र पटेल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र जायसवाल, संतराम साहू, गुणसागर पटेल एवं मधु बरेट सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

नवरात्रि के दौरान विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर सभापति ने धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। दुर्गा पूजा समितियों एवं ग्रामवासियों से मुलाकात के दौरान आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला।

जनहित न्यूज़ | सारंगढ़-बिलाईगढ़

Author Profile

Shubham Jaiswal
Shubham Jaiswal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *